रोसड़ा: गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, पंचकुंडीय महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

फोटो:गुरु पूर्णिमा पर गायत्री पीठ में उपस्थित श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोसड़ा के गायत्री शक्ति पीठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंचकुंडीय यज्ञ और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

 Rosera Guru Purnima: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज (हरिद्वार) के तत्वावधान में रोसड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया. आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा यानी महर्षि वेदव्यास जयंती पर श्रद्धालुओं ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप पंचकुंडीय महायज्ञ में आहुतियां देकर गुरु दक्षिणा अर्पित की.

विज्ञापन

पंचकुंडीय महायज्ञ और दीक्षा संस्कार का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे हुआ.

  • मुख्य यजमान व आचार्य: यज्ञ के मुख्य यजमान विवेक कुमार और पुष्पी रहे, जबकि आचार्य आदित्य झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कार्य संपन्न कराया.
  • भजन संध्या: नंदलाल ठाकुर ने हारमोनियम और नंद किशोर मालाकार ने तबले पर संगत कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया.
  • दीक्षा संस्कार: आयोजन के दौरान परम पूज्य गुरुदेव और गायत्री माता की महिमा से जुड़े भजन गाए गए. साथ ही दर्जनों श्रद्धालुओं को विभिन्न दीक्षा संस्कार भी कराए गए.

विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

अनुष्ठान के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. किड्स पाठशाला के प्राचार्य कुमार मणितेश्वर के मार्गदर्शन और आशीष वर्णवाल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.

आयोजन समिति और व्यवस्था

पूरे अनुष्ठान का संचालन मुख्य ट्रस्टी अरविंद प्रसाद, दिलीप कुमार राय, मामराज अग्रवाल, आनंद बजाज, मीरा पौद्दार और राजकुमारी चौरसिया ने किया. कृष्ण कुमार चौधरी व कृष्ण मोहन कर्ण ने व्यवस्था संभाली. वहीं ललिता वर्णवाल, मीना भगत, नीलम वर्णवाल, नितेश कुमार सर्राफ, गायत्री देवी, प्रभा मालाकार समेत दर्जनों स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन