ePaper

पैक्स चुनाव काे लेकर 1236 पीठासीन पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 12 Nov 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव काे लेकर 1236 पीठासीन पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जिला के सभी प्रखंडों के कुल 323 सहकारी समितियों में होने वाले पैक्स चुनाव के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर संत कबीर महाविद्यालय में मंगलवार दो पालियों 1236 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला के सभी प्रखंडों के कुल 323 सहकारी समितियों में होने वाले पैक्स चुनाव के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर संत कबीर महाविद्यालय में मंगलवार दो पालियों 1236 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. नेतृत्व जिला परियोजना पदाधिकारी , जिला गंगा समिति, समस्तीपुर नीरजेश कुमार और मुख्य मास्टर सतीश कुमार यादव कर रहे थे. प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि पैक्स चुनाव 2024 में अध्यक्षक एवं प्रबंधकारिणी सदस्य के कुल 12 पदों का चुनाव बैलेट के माध्यम से होना है.अध्यक्ष पद का मतपत्र लाल रंग, प्रबंधकारिणी सदस्य में सामान्य कोटि के लिए नारंगी रंग, पिछड़ा कोटि पर्षद के लिए हरा रंग, अति पिछड़ा कोटि के पर्षद के लिए सफेद तथा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आसमानी रंग के कागज पर काला रंग से मुद्रित होंगे. अध्यक्ष पद अनारक्षित कोटि के लिए निर्धारित है, जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य में सामान्य कोटि के लिए पांच पद जिसमें तीन अनारक्षित तथा दो महिला के लिये वहीं पिछड़ा वर्ग,अति पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति जनजाति कोटि में सभी कोटि के लिए दो-दो पद जिसमें एक-एक पद महिला के लिए आरक्षित हैं अर्थात अध्यक्ष समेत सभी कोटि के प्रबंधकारिणी सदस्यों के कुल 12 पदों के लिए चुनाव होना है.प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार,श्रीनाथ ठाकुर, राजेश कुमार, मनीष चन्द्र प्रसाद, तनवीर आलम, विश्वनाथ सिन्हा,पवन कुमार यादव,अनुपम कुमार सिन्हा, राम किशोर राय, अंजनी कुमार पाण्डेय, मंगलेश कुमार, रामानुज कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुनील कुमार महतो, अभिषेक अभय, कुमार अनुशीलन, नवीन चन्द्र सिंह, पवन कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार सिंह , एजाज अहमद सहित अन्य ने प्रशिक्षण दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन