ePaper

जिले में हुआ हमारा शौचालय- हमारा सम्मान का शुभारंभ

Updated at : 19 Nov 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में हुआ हमारा शौचालय- हमारा सम्मान का शुभारंभ

व्यक्तिगत शौचालय और सामुदायिक शौचालय की सुलभता, आवश्यकतानुसार मरम्मत, उचित रखरखाव तथा सौंदर्यीकरण पर बल प्रदान किया जाना है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय-हमारा सम्मान का शुभारंभ किया गया. यह अभियान मंगलवार से शुरू होकर 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा. इस अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय और सामुदायिक शौचालय की सुलभता, आवश्यकतानुसार मरम्मत, उचित रखरखाव तथा सौंदर्यीकरण पर बल प्रदान किया जाना है. उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कहा कि स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करने के लिये स्वयं और आमजनों को व्यावहारिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने की जरूरत है. उन्हाेंने सभी विभागों को विश्व शौचालय दिवस-2024 अभियान को सफल बनाने के लिये पंचायत, प्रखंड स्तर पर गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया. साथ ही स्वच्छता के महत्व का स्वभाव में व्यावहारिक रूप से अपनाने एवं स्वच्छता से अच्छे संस्कार बनते हैं, ऐसा लोगों को प्रेरित कर स्वच्छता के क्षेत्र में समस्तीपुर जिले को अलग पहचान दिलाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. जिला समन्वयक जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा विश्व शौचालय अभियान की रूप रेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. धन्यवाद ज्ञापन करते हुये परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक लेखा प्रशासन आशुतोष आनंद के द्वारा जीविका की भूमिका को इसमें रेखांकित किया गया. कार्यक्रम में एडीएम अजय कुमार तिवारी, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के साथ ग्राम पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक, मुखिया, पंचायत सचिव तथा जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन