ePaper

ससुराल में नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Updated at : 15 May 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल में नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या

जिला के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर पूसा गांव में दहेजलोभी ससुराल वालों ने एक नव विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान गांव के ही रामप्रवेश राय की 20 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी के रूप में बताई गई है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: जिला के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर पूसा गांव में दहेजलोभी ससुराल वालों ने एक नव विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान गांव के ही रामप्रवेश राय की 20 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी के रूप में बताई गई है. बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. घर के आंगन में जमीन पर मृतका का शव पड़ा था. पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. मृतक के गले पर काला निशान मिला. परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त की है. मृतका के पिता कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर केशोपट्टी निवासी रामदयाल राय ने बताया कि दाे वर्ष पूर्व सीमावर्ती पूसा थानाक्षेत्र के हरपुर पूसा निवासी रामप्रवेश राय से पुत्री किरण कुमारी की हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचाई थी. रामप्रवेश गांव में ही खेती मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था. शादी के बाद किरण अपने ससुराल चली गई. पिछले छह माह से रामप्रवेश दहेज में बाइक की मांग को लेकर अपनी पत्नी किरण पर दबाव बना रहा था. इस कारण रामप्रवेश और और उसके परिवार के लोग ससुराल में किरण को प्रताड़ित भी कर रहे थे. पिछले दस दिनों से किरण का मोबाइल बंद था. बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मोबाइल पर सूचना मिली की ससुराल में किरण की तबीयत ज्यादा खराब है. वह अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर किरण के ससुराल पहुंचे. जहां देखा कि घर के आंगन में जमीन पर किरण का शव पड़ा था. उसके पति और ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार थे. स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी. इधर, दूसरी ओर स्थानीय लोगों में महिला के आत्म हत्या की भी चर्चा है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन