क्रिकेट के अंतर्राज्यीय महामुकाबला के प्रथम दिन मुजफ्फरपुर की टीम विजयी

Updated:
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी में आयोजित सुरेश शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मुजफ्फरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी: जननायक कर्पूरी स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय अंतर्राज्यीय सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे -नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन के मैंच में मुजफ्फरपुर की टीम ने सीतामढ़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई. पहले लीग मैच में सीतामढ़ी की टीम ने सारण की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरे लीग मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने पश्चिम चंपारण कि टीम को हराया और क्वार्टर फाइनल के लिए जगह बना लिया. क्वार्टर फाइनल मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी की टीम के बीच खेला गया.खेलें गए इस मैंच में मुजफ्फरपुर की टीम ने सीतामढ़ी की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई. मैच में अंपायर की भूमिका पश्चिम बंगाल के मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद नजरुल इस्लाम, समस्तीपुर के विजय कुशवाहा तथा बिहार के चर्चित अंपायर राहुल भानु ने निभाई. इस डे- नाइट टूर्नामेंट के आयोजन से पटोरी के खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन