Samastipur News: गंगा के ढाब में डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद, कई घंटे चला सर्च ऑपरेशन
घटना स्थल पर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
मोहिउद्दीननगर के राजपुर जौनापुर में गंगा नदी के ढाब में पशु चारा लाते समय बहा 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु का शव 22 घंटे की मशक्कत के बाद SDRF टीम ने बरामद कर लिया है. विधायक की पहल पर एसडीआरएफ ने चलाया था सर्च ऑपरेशन.
Samastipur News: मोहिउद्दीननगर के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित राजपुर जौनापुर में गंगा नदी के ढाब में लापता 14 वर्षीय किशोर का शव करीब 22 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
पशु चारा लेकर घर लौट रहा था किशोर
स्थानीय लोगों के अनुसार राजपुर जौनापुर निवासी सच्चिदानंद सिंह का पुत्र प्रियांशु शुक्रवार की शाम पशु चारा लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान गंगा नदी के ढाब में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर वह बह गया.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका.
विधायक की पहल पर एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह और अंचल प्रशासन को दी गयी. शनिवार की सुबह विधायक की पहल पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
कई घंटे तक चले अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने किशोर का शव ढूंढ़ निकाला. शव बरामद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिजनों को बंधाया ढांढ़स
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह, उप प्रमुख अमरेश कुमार सिंह और सोनू सिंह समेत अन्य लोग मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: मूसापुर में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए