Samastipur: बीएड छात्रा से यौन शोषण के आरोप में शिक्षक पर विभागीय जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर जिला शिक्षा विभाग भवन

समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शिक्षक पर बीएड छात्रा के यौन शोषण का आरोप है. छात्रा चार महीने की गर्भवती पाई गई है. इस मामले में अब विभागीय जांच शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Samastipur Teacher Case: झांसा देकर बीएड की छात्रा का यौन शोषण करने और उसे चार माह की गर्भवती करने के आरोप में आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गयी है. समस्तीपुर जिला शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किये हैं. आरोपी शिक्षक चंदन कुमार प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय शाहपुर बसौना में कार्यरत हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच का दिया आदेश

मामला सामने आने और प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कार्रवाई की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र संख्या 1653 के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना), समस्तीपुर को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है.

कार्यालय की ओर से प्राप्त पेपर कटिंग का हवाला देते हुए शिक्षक चंदन कुमार पर लगे आरोपों के आलोक में गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है. जांच प्रतिवेदन जल्द कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है.

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

योग सिखाने के नाम पर छात्रा से नजदीकी बढ़ाने का आरोप

बताया जाता है कि मध्य विद्यालय शाहपुर बसौना में कार्यरत शिक्षक एवं योगाश्रम संचालक चंदन कुमार ने सिंघियाघाट में आयोजित योग शिविर के दौरान बीएड की पढ़ाई कर रही छात्रा से नजदीकियां बढ़ायीं. आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को झांसे में लेकर उसका लगातार यौन शोषण किया.

परिजनों के अनुसार, हाल ही में छात्रा के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ. इसके बाद परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गये. डॉक्टरों द्वारा कराये गये अल्ट्रासाउंड में छात्रा चार माह की गर्भवती पायी गयी. जानकारी सामने आने के बाद परिजन सकते में आ गये.

छात्रा की मां ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. आवेदन में शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं.

कॉपी में यह भी आरोप है कि पटना के एक होटल में पहली बार आरोपी की पत्नी ने पीड़िता को विश्वास में लेकर उसे पति के पास भेजा था. हालांकि, इस आरोप की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: विद्यापतिनगर में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला की मौके पर मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन