Samastipur: आइसक्रीम विक्रेता से लूट, पिस्तौल के बट से हमला कर रुपये और सोने का लॉकेट छीना

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर थाना

विभूतिपुर में आइसक्रीम विक्रेता रामकुमार पोद्दार को तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने पिस्तौल के बट से पीटकर घायल कर दिया. बदमाशों ने उनसे 17,300 रुपये नकद और 70 हजार रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट लूट लिया. लुटेरों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पछियारी टभका नोवा बड़ चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक आइसक्रीम विक्रेता को घेरकर मारपीट की और हजारों रुपये नकद समेत सोने का लॉकेट छीन लिया. पीड़ित ने घटना को लेकर विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन बाइक से पहुंचे छह बदमाश

पीड़ित की पहचान मुस्तफापुर वार्ड 11 निवासी सुखदेव पोद्दार के पुत्र रामकुमार पोद्दार के रूप में हुई है. रामकुमार आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि बदमाशों ने पिस्तौल के बट से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

17,300 रुपये और सोने का लॉकेट छीना

पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनकी जेब से 17,300 रुपये नकद छीन लिये. इसके अलावा गले में पहना करीब 70 हजार रुपये मूल्य का सोने का हनुमान लॉकेट भी लूट लिया. लूटपाट के बाद बदमाशों ने रामकुमार को धमकी देते हुए कहा कि इलाके में दोबारा व्यापार करने पर हर महीने 10 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी.

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद रामकुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में अपना इलाज कराया.

पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन