बिहार आपूर्ति सेवा के अधिकारियों का काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन, 26 अगस्त तक चलेगा सांकेतिक विरोध
फोटो संख्या : 3 काला बिल्ला लगाकर काम करते एमओ | Prabhat Khabar Network
बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर विभूतिपुर में एमओ और कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध शुरू किया। जानें पूरी खबर।
Bihar Supply Protest: राशन कार्ड निर्गमन, ई-केवाईसी और संसाधनों की कमी समेत कई लंबित मांगों को लेकर बिहार आपूर्ति सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने गुरुवार से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर यह सांकेतिक विरोध 20 से 26 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान सभी पदाधिकारी अपने नियमित दायित्वों का निर्वहन करते हुए बांह पर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं. विभूतिपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) रंजन कुमार ने बताया कि इस संबंध में रोसड़ा एसडीओ और जिलाधिकारी को पहले ही संयुक्त ज्ञापन सौंपा जा चुका है.
आपके शहर में
विभागीय दबाव और संसाधनों के अभाव पर जताई आपत्ति
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड निर्गमन के लिए निर्धारित 30 दिनों की वैधानिक समय-सीमा के बावजूद स्थलीय जांच के लिए मात्र एक दिन का समय दिया जा रहा है. इसके अलावा विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई है:
- संसाधनों की भारी कमी: विभागीय स्तर पर वाहन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर और स्कैनर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे निजी खर्च पर काम करना पड़ रहा है.
- ई-केवाईसी में तकनीकी अड़चन: ई-केवाईसी के लिए डीलरवार लंबित सूची की सुविधा का अभाव बना हुआ है.
- वेतन कटौती और दायित्व: डीलरों की अनियमितता का जिम्मा क्षेत्रीय अधिकारियों पर डालना और कॉल रिसीव न होने पर एक दिन का वेतन काटना अनुचित है.
- रिक्त पद और प्रोन्नति: नवंबर 2023 से प्रोन्नति बाधित है, करीब 200 पद रिक्त हैं और वेतन स्तर में विसंगति व्याप्त है.
जनहित के कार्यों पर नहीं पड़ेगा कोई असर
एमओ रंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक और मर्यादित है. 26 अगस्त तक खाद्यान्न वितरण, नए राशन कार्ड निर्गमन और ई-केवाईसी जैसे सभी आवश्यक जनहित कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे.
ये भी पढ़ें: कृषि विज्ञान केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान, किसानों को गाजर घास नियंत्रण के दिए गुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए