प्रेम-प्रसंग में किया निकाह, लड़की को मारपीट कर फेंका

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत में शुक्रवार की रात प्रेम-प्रसंग में हुई निकाह के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई

विज्ञापन

पूसा : थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत में शुक्रवार की रात प्रेम-प्रसंग में हुई निकाह के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने जबरन लड़का को छुड़ाने के क्रम में लड़की पक्ष वाले लोगों के साथ कथित तौर से मारपीट की. ग्रामीणों के अनुसार लड़का को जबरन शादी न करने व अपने घर वापस चलने के लिए महम्दा कसाई टोला निवासी लड़का के मौसा के साथ आये ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े थे. मारपीट में लड़की को जख्मी कर कब्रिस्तान के पास झाड़ी में फेंक दिया. जिसे खोजबीन करने के क्रम में बेहोशी की हालत में कब्रिस्तान के समीप झाड़ी से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इसमें लड़की बुरी तरह घायल हो गई. घायल लड़की को आननफानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल मामला में थानाध्यक्ष राहुल कुमार मोर्चा संभाल लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट के दौरान ही कसाई टोला के चार युवक को बंधक बनाकर लड़का लाने की जिद्द पर अड़े हुए थे. समाचार प्रेषण तक पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन