मारपीट की घटना में जख्मी मजदूर की मौत

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 29 Jan 2026 6:40 PM

विज्ञापन

अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव स्थित एक चिमनी पर विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में जख्मी मजदूर की मौत हो गई.

विज्ञापन

उजियारपुर . अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव स्थित एक चिमनी पर विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में जख्मी मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवारी पंचायत के वार्ड एक रामपुर समथू निवासी बालेश्वर मांझी का 35 वर्षीय पुत्र ललन कुमार मांझी के रुप में बतायी गयी है. सूचना पर अंगारघाट थाना की पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार गत 15 दिन पहले ईंट भट्टा चिमनी पर मजदूरों के बीच मिट्टी गिराने के सवाल पर मारपीट हो गई. इसमें मजदूर ललन जख्मी हो गया था. इस बीच उसे सीने में दर्द शुरू होने पर सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाकर उपचार शुरू कराया. इसी दौरान गुरुवार को मजदूर ललन की मौत हो गई. इधर, घटना के बाद मृत मजदूर के घर पर कोहराम मचा हुआ है. लोग उसके परिजनों को लेकर चिंतित दिखायी दे रहे हैं. मृतक के परिजन पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष रुप से जांच करने की मांग की है. साथ ही इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में ठोस पहल करने की गुजारिश की है. हालांकि इस घटना को लेकर अब तक पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन