सरस्वती शिशु मंदिर में मेधा सम्मान समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर केशवनगर फुलवरिया में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहन एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रोसड़ा : स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर केशवनगर फुलवरिया में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में सीबीएसई दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहन एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया. उद्घाटन विद्यालय के उपाध्यक्ष डाॅ गौरी शंकर प्रसाद सिंह, विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों का परिचय एवं प्रस्तावना विकास कुमार मिश्रा ने रखा. उन्होंने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य को रखते हुए कहा कि यह सम्मान आने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. सम्मान का जीवन में बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है. इससे संबंधित उन्होंने महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के जीवन के प्रेरक रोचक प्रसंगों को सुनाया. अध्यक्षीय उद्बोधन में डा सिंह ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि ज्ञान नित्य अभ्यास का चीज है. ज्ञान में वह शक्ति है जिससे हर चीज हासिल कर सकते हैं. कोई भी छात्र कमजोर नहीं होता. बस थोड़ा लापरवाह होता है. अपने गुरु, माता-पिता के प्रति श्रद्धा रखते हुए परिश्रम करना चाहिए. विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद ने एक प्रेरक प्रसंग के माध्यम से कहा कि प्रतिमा को अपने दिव्य स्वरूप में आने से पूर्व शिल्पकार का सैकड़ों छेनी-हथौड़े सहने पड़ते हैं. उन्होंने टॉपर आने वाली बहन चन्दना श्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक टॉपर के सभी गुण इसमें विद्यमान हैं. उन्होंने सभी बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए अपने दिनचर्या में सुधार लाने को कहा. ताकि निरंतर जीवन में प्रगति कर सकें. कार्यक्रम के संयोजक आनंद प्रकाश, मंच संचालन मीना कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार मिश्रा ने किया. मौके पर रमेशचंद्र नायक, अरुण झा, राजेश झा, राज कुमार कुंवर, सुमन कुमार, गौरव कुमार, रवीन्द्र पांडेय, अभिराम राय, उमाशंकर मिश्र, मनीष, मोहनी कुमारी, छाया कुमारी, सरिता कुमारी, नूतन कुमारी, चन्दना श्री, धनंजय मिश्रा, प्रशान्त कुमार, स्नेहा कुमारी, हंसिका भारती, अभिभावक सुशील कुमार, संतोष कुमार, माधव मिश्रा, अमन कुमार, प्रभात कुमार, प्रियंका कुमारी उपस्थित थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन