मोहनपुर के दक्षिणी डुमरी दियारे से अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की दक्षिणी डुमरी पंचायत के दियारे में शुक्रवार की सुबह एक युवक का अधजला शव बरामद किया गया है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

मोहनपुर : थाना क्षेत्र की दक्षिणी डुमरी पंचायत के दियारे में शुक्रवार की सुबह एक युवक का अधजला शव बरामद किया गया है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव दक्षिणी डुमरी से शाह आलमपुर होते हुए जौनापुर जाने वाली सड़क के दक्षिण दिशा से बरामद किया गया है. शव एक खेत में पड़ा हुआ था. सुबह-सुबह शौच के लिए गये स्थानीय लोगों ने शव को देखा. इसकी पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर मोहनपुर पुलिस दक्षिणी डुमरी गांव घटनास्थल पर पहुंची. पूछताछ करने के बाद शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी. अनुमान यह लगाया गया है कि युवक को अन्यत्र मरा गया है. दक्षिणी डुमरी गांव के निर्जन स्थान पर लाकर जला दिया गया है. मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है. उसे पहचान छुपाने की नियत से जलाया गया है. थाना अध्यक्ष अजित कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शव बरामद को लेकर निकटवर्ती थाना को सूचना दे दी गयी है. ताकि यदि किसी युवक की गुमशुदगी की प्राथमिक किसी थाने में दर्ज कराई गई होगी, तो उसकी पहचान के लिए प्रयास किया जायेगा. फिलहाल स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है. शिनाख्त होने के बाद ही मृतक के बारे में बताया जा सकता है. हत्यारोपी के बारे में भी सटीक जानकारी मिल सकेगी. हत्या के कारणों के बारे में भी पता चल सकेगा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन