इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस की मौत की जांच तेज, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद मृतक छात्र के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस कुमार यादव की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के पिता ने नामजद आरोपितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Samastipur News: थाना क्षेत्र के अंदौर गोपालिया घाट पर 31 जुलाई को इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस कुमार यादव की डूबने से हुई मौत के मामले में जांच तेज हो गई है. बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं नमूने एकत्र किए. इस दौरान मृतक के पिता विपिन राय, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

पिता ने नामजद आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की

एफएसएल जांच के बाद मृतक के पिता विपिन राय ने जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्ष सचिन कुमार से मुलाकात कर प्राथमिकी में नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की मांग की.

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने प्रिंस के साथ मौजूद साथियों को हिरासत में लिया था. इस दौरान छह में से चार युवकों के मोबाइल जब्त किए गए, जबकि दो अन्य के मोबाइल किन परिस्थितियों में वापस कर दिए गए, यह स्पष्ट नहीं किया गया.

पुलिस पर लगाए सहयोग नहीं करने के आरोप

मृतक के पिता का कहना है कि मामले में पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है और जांच में अनावश्यक पेचीदगियां उत्पन्न की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मामले की गहराई से जांच नहीं होगी, तब तक यह स्पष्ट नहीं हो सकेगा कि उनके पुत्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

गौरतलब है कि इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में मृतक के छह साथियों को नामजद किया गया है, जबकि तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है.

पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच पूरी तरह विधिसम्मत तरीके से की जा रही है.

उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी. पुलिस छात्र की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रोसड़ा बाइपास परियोजना को मिली रफ्तार, 57.84 करोड़ की लागत से बनेगा 13.8 किमी लंबा मार्ग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन