एक बाइक पर सवार चार युवक पेड़ से टकराये, एक की मौत, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चकभेली चौक के समीप बाइक सवार पेड़ में ठोकर मार दी. इस पर चार युवक सवार थे. इस में से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी

विज्ञापन

मोरवा (समस्तीपुर). हलई थाना क्षेत्र की बाजितपुर करनैल पंचायत के चकभेली चौक के समीप बाइक सवार पेड़ में ठोकर मार दी. इस पर चार युवक सवार थे. इस में से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, तीन जख्मी हो गये. मृतक की पहचान दरबा निवासी में कलेश्वर राम के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई. घटना में राम कुमार समेत तीन युवक जख्मी हैं. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बारे में बताया जाता है कि चारों काले रंग की ग्लैमर गाड़ी पर सवार होकर टेकुना की तरफ से चकभेली जा रहे थे. इसी क्रम में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गये. मौके पर पहुंची पुलिस में पड़ताल शुरू कर दी. एसआई रंगलाल साह और अनिल कुमार मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की. बाइक जब्त कर ली है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन