Samastipur News:उमा रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय सतमलपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका निलंबित

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : वारिसनगर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय, सतमलपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी को तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : वारिसनगर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय, सतमलपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी को तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने निलंबित कर दिया है. उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और परीक्षा अधिनियम के उल्लंघन के गंभीर आरोप है. जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना कार्रवाई का मुख्य कारण है. जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहमति के बाद यह कार्रवाई की गई है. डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापिका ने पूछे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना, विद्यालय का प्रभार सौंपने में आनाकानी करना,वरीय अधिकारियों के आदेशों की निरंतर अवहेलना करना व परीक्षा अधिनियम 1981 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण कार्रवाई की गई है. निलंबन की अवधि में पूर्व प्रधानाध्यापिका का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वारिसनगर का कार्यालय निर्धारित किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा.शि. एवं साक्षरता) प्रेम शंकर झा को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वे पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगे. निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा. शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों और एचएम में हड़कंप मच गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनुशासनहीनता और सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जायेगा. विभाग जल्द ही अलग से आरोप पत्र निर्गत कर विभागीय कार्रवाई को आगे बढ़ायेगा. विदित हो पूर्व प्रधानाध्यापिका के कार्यकलापों के कारण आए दिन उक्त विद्यालय सुर्खियों में है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन