शराब मामले में इन्द्रवारा के पांच लोगों को पांच साल कारावास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 9:59 PM
हलई थाना क्षेत्र की इंद्रवारा पंचायत के पांच लोगों को देसी शराब बनाने से जुड़े मामले में सजा मिली है. कोर्ट ने पांचों आरोपितों को पांच साल कारावास एवं एक-एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई है.
मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की इंद्रवारा पंचायत के पांच लोगों को देसी शराब बनाने से जुड़े मामले में सजा मिली है. कोर्ट ने पांचों आरोपितों को पांच साल कारावास एवं एक-एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर कारावास की अवधि बढ़ाई जा सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रवारा पंचायत के सैदन निवासी विनोद सहनी, पांडुकिया देवी, मनोज सहनी, पांडव सहनी और पीला देवी को साल 2022 में देसी शराब के निर्माण के मामले में संलिप्त पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस के द्वारा कोर्ट को सारे साक्ष्य उपलब्ध कराये गये थे. कोर्ट के द्वारा सुनवाई पूरी करने के बाद सजा सुनाई गई है. बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने 14 लीटर देसी शराब बरामद किया था. नून नदी के किनारे शराब बनाये जाने के उपकरण बरामद किये गये थे. इन लोगों पर देसी शराब का निर्माण करने, बेचने एवं लोगों को पिलाने का आरोप लगाया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










