मरीचा के इकरी खेत में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
Updated at : 25 May 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की मरीचा पंचायत के वार्ड 6 में शनिवार की दोपहर को इकरी की खेत में अचानक आग लग गई, आग विकराल रूप धारण करने लगा, लोगों को इसकी जानकारी मिली तो लोग घटनास्थल पर जुटने लगे, इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई,
विज्ञापन
मोरवा:
प्रखंड क्षेत्र की मरीचा पंचायत के वार्ड 6 में शनिवार की दोपहर को इकरी की खेत में अचानक आग लग गई, आग विकराल रूप धारण करने लगा, लोगों को इसकी जानकारी मिली तो लोग घटनास्थल पर जुटने लगे, इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई, मौत मोके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया,निकसपुर में पलटा टैंकर बाल बाल बचे लोग:मोरवा:
प्रखंड क्षेत्र की निक्सपुर पंचायत के ताजपुर हलई पथ पर शनिवार की दोपहर को एक टैंकर पलट गया, लोगों की भीड़ जुट गई, बताया जाता है कि पेट्रोल पंप के समीप गाड़ी बैक करने के क्रम में नई सड़क के किनारे गाड़ी असन्तुलित होकर गड्ढे में पलट गया, हालांकि इससे कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया, मौके पर पहुंची क्रेन के द्वारा टैंकर को उठाया गया,जनता दरबार का आयोजन:
मोरवा: हलई थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन हुआ, अंचलाधिकारी की अनुपस्थिति में राजस्व कर्मचारी एवं थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा मामले की सुनवाई की गई, करीब आधा दर्जन मामले की सुनवाई करते हुए लोगों से शांति बनाने की अपील की गई, मौके पर दर्जनों फरियादी मौजूद थे,डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




