attack from tarchebia: तरछेबिया से हमला कर युवक को जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक नामजद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 9:51 PM

विज्ञापन

युवक के गला रेतने के मामले में जख्मी दीपक कुमार के पिता के अशोक महतो ने स्थानीय पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोहल्ला में यूएन सीटी के पास बीते 15 मई की रात आपसी विवाद में तरछेबिया से जानलेवा हमला कर युवक के गला रेतने के मामले में जख्मी दीपक कुमार के पिता के अशोक महतो ने स्थानीय पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें मोहनपुर मोहल्ला के ही शिवा महतो के पुत्र अनिल महतो उर्फ बबलू महतो को नामजद किया है. बताया कि 15 मई की रात नौ बजे आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली कि मोहनपुर मोहल्ला में शिवा महतो ने उसके पुत्र दीपक समेत तीन चार लोगों को तरछेबिया से हमला कर जख्मी कर दिया. घर से करीब 50 मीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचा, तो देखा कि दीपक जख्मी हालत में खून से लथपथ जमीन पर बेसुघ पड़ा है. वहीं, शिवा महतो नशे की हालत में अपने हाथ में तरछेबिया लेकर गाली गलौज कर रहा था. आसपास के लोगों के सहयोग से जख्मी हालत में दीपक को शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश बनाई गई है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन