दुर्गापूजा-छठ से पहले ट्रेनों में बढ़ी मारामारी, 6 नवंबर को दिल्ली से बिहार आने वाली कई ट्रेनें फुल

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन बर्थ की प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापूजा और छठ महापर्व के मद्देनजर ट्रेनों में अभी से मारामारी शुरू हो गई है. 6 नवंबर तक नई दिल्ली से बिहार आने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण पूरी तरह खत्म हो चुका है. यात्रियों को तत्काल कोटा या पूजा स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में अभी से आरक्षण को लेकर मारामारी शुरू हो गयी है. छह नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार आने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण खत्म हो चुका है. कई ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर जाने के बाद रिग्रेट की स्थिति बन गयी है.

विज्ञापन

बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली, स्वतंत्रता सेनानी, गरीब रथ, चंपारण हमसफर और अवध-असम सहित कई ट्रेनों में आरक्षण उपलब्ध नहीं है. सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भी आरक्षण फुल हो गया है. इससे त्योहारी सीजन में बिहार और पूर्वांचल की ओर आने वाले यात्रियों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अक्टूबर से ही टिकटों की बढ़ी मांग

त्योहारों के दौरान पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें अभी से बढ़ती दिख रही हैं. अक्टूबर में कई ट्रेनों में टिकट रिग्रेट की स्थिति में पहुंच रहे हैं.

अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में पड़ने वाली दुर्गापूजा और छठ के समय अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना जतायी जा रही है. नई दिल्ली से समस्तीपुर, कटिहार और सहरसा की ओर आने वाली ट्रेनों में अक्टूबर तक की कई तिथियों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है.

लंबी वेटिंग ने बढ़ायी चिंता

ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों के पास अब तत्काल कोटा या रेलवे की ओर से घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा बचा है.

रेल यात्रियों का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी होने से अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने में परेशानी होती है. यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे जल्द से जल्द समस्तीपुर रूट पर पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करेगा, जिससे त्योहारी सीजन में घर आने वाले लोगों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर के तीन प्रखंडों में 2.33 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 58 सामुदायिक रसोई और 192 नावें चल रहीं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन