मार्निंग वॉक के लिए निकले अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उजियारपुर स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. विनोद कुमार चौधरी (57) सोमवार की सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे, जब यह दुखद हादसा हुआ. इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

उजियारपुर: समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के उजियारपुर स्टेशन से आगे समपार फाटक संख्या 44 के दक्षिण सोमवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की कटकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामपुर एकशिला गांव निवासी स्व. रामउदगार चौधरी के पुत्र विनोद कुमार चौधरी (57) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे

बताया गया है कि विनोद कुमार चौधरी सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इसके बाद रेलवे ट्रैक से शव को उठाकर दाह-संस्कार के लिए ले गये.

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया. आसपास के ग्रामीण भी हादसा स्थल पर जुट गये. घटना से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें

वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, जवान पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन