अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत हुआ बीज वितरण

Updated:
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के महिला-पुरुष किसानों के लिए गंगापुर पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पूसा : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा की ओर से केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत अनुसूचित जाति के महिला-पुरुष किसानों के लिए गंगापुर पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान धान की नवीन उन्नत प्रजाति पूसा 44, अरहर पूसा 151 एवं मूंग प्रभेद पूसा विशाल बीजों का वितरण संस्थान के मुख्य तकनीकी अधिकारी मीरा पाण्डेय ने किया. उन्होंने कहा कि एक सौ पचास किसानों के बीच अरहर, धान एवं मूंग के बीज का वितरण किया गया है. उन्होंने खेती के नवीनतम तकनीकों की जानकारी किसानों को दी. स्थानीय मुखिया आशा देवी ने महिला किसानों को खेती के महत्व की जानकारी दी. खेती करने के लिए महिला किसानों को जागरूक किया. मौके पर पंसस शबनम, वार्ड सदस्य किरण कुमारी, पवन देवी, मो. हसनैन आलम, सुशील कुमार शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन