डीईओ को भी नहीं पता अधीनस्थ विद्यालय का नाम

Updated:
विज्ञापन

अब यह विद्यालय हाल के दिनों में इंटर व मैट्रिक परीक्षार्थियों का फाॅर्म नहीं भरने को लेकर सुर्खियों में है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . कभी प्रभार आदान-प्रदान को लेकर तो कभी शुक्रवार को बंदी के मुद्दे पर वारिसनगर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय चर्चित तो है ही. अब यह विद्यालय हाल के दिनों में इंटर व मैट्रिक परीक्षार्थियों का फाॅर्म नहीं भरने को लेकर सुर्खियों में है. इससे इतर अब इस विद्यालय के नाम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि इस विद्यालय का नाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहीमुद्दीन उर्दू गर्ल्स, सतमलपुर है. वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय सतमलपुर की स्थापना मध्य विद्यालय सतमलपुर में होनी थी, क्योंकि वहां इस विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि भी पर्याप्त है लेकिन तत्कालीन डीईओ व बीईओ पर राजनीतिक दबाव बनाकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहीमुद्दीन उर्दू गर्ल्स, सतमलपुर में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सतमलपुर संचालित किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बताया कि शिक्षा विभाग के तत्कालीन उप सचिव द्वारा जारी आदेश (संचिका संख्या 11/उत्क्रमण 21-03/2019 876) के साथ संलग्न सूची के क्रम संख्या 2231 पर उच्च माध्यमिक विद्यालय सतमलपुर अंकित है. इसके बावजूद डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा अपने पत्राचार में उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय, सतमलपुर अंकित कर जारी करना समझ से परे है. बताते चलें कि विगत दिनों दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मो. असगर अली के समक्ष इस विद्यालय का नाम लिया गया तो वे खुद सोच में पड़ गये. सामने बैठे विभिन्न संभाग डीपीओ की ओर देखते हुए पूछा तो किसी ने उन्हें नहीं बताया. छात्र नेता मुलायम सिंह यादव ने डीएम से विद्यालय के नमाकरण से संबंधित जांच करा संशय की स्थिति खत्म करने की मांग की है ताकि विद्यालय का विभागीय नाम से प्रचलित हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन