बधाइयां मांगने पहुंचे किन्नरों के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2025 11:13 PM
जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में बच्चे के जन्मदिन पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों की एक टोली पर गृहस्वामी ने जानलेवा हमला कर दिया.
समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में बच्चे के जन्मदिन पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों की एक टोली पर गृहस्वामी ने जानलेवा हमला कर दिया. इसमें करीब आधा दर्जन किन्नर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जख्मियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ निवासी रूपा किन्नर, सुहाना किन्नर, खुशी किन्नर, रूबी किन्नर, नैना किन्नर, सानिया किन्नर, नेहा किन्नर के रूप में बताई गई है. जख्मी रूपा किन्नर के बताया कि वह किन्नरों की गुरु है. हरपुर एलौथ स्थित अल्फा विद्यालय के पास एक मकान में सभी किन्नर रहते हैं. शुक्रवार सुबह हरपुर एलौथ चार नंबर इंडा के पश्चिम मोहल्ला में एक मकान में बच्चे के जन्मदिन पर किन्नरों की एक टोली लेकर बधाइयां मांगने पहुंची. जहां गृहस्वामी समेत आठ-दस लोगों ने लाठी और लोहे के राॅड से जानलेवा हमला कर दिया. बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. जख्मियों ने स्थानीय पुलिस से घटना की शिकायत की है. इधर, इस घटना को लेकर किन्नर समाज में काफी आक्रोश है. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










