डाॅगस्कायड टीम ने चलाया अभियान

Updated:
विज्ञापन

अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल, मुरियारो व अंगार गांव में शुक्रवार को डॉग स्कॉयड टीम ने शराब खोजने खोजी अभियान चलाया.

विज्ञापन

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल, मुरियारो व अंगार गांव में शुक्रवार को डॉग स्कॉयड टीम ने शराब खोजने खोजी अभियान चलाया. इस दौरान चिन्हित धंधेबाज के घरों के अलावा इक़री के खेत, मक्का का टाल व बांसबारी में सघन अभियान चलाया. हालांकि इस दौरान शराब बरामद करने में कामयाबी नहीं मिली. लेकिन अभियान को देखकर धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया. अभियान में अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, उपेन्द्र कुमार सिंह, सुजीत कुमार, एएसआई बिरेश्वर सिंह सहित दरभंगा पुलिस लाइन से आये डॉग स्क्वायड के सदस्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन