जिला परिवहन पदाधिकारी ने की योजना की जांच

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की गौसपुर सरसौना पंचायत में सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने मुखिया द्वारा करायी जा रही विभिन्न योजनाओं में अनियमितता की शिकायत पर जांच की

विज्ञापन

ताजपुर : प्रखंड क्षेत्र की गौसपुर सरसौना पंचायत में सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने मुखिया द्वारा करायी जा रही विभिन्न योजनाओं में अनियमितता की शिकायत पर जांच की पूर्व मुखिया सुरेश साह एवं भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष दास ने पंचायत के वार्ड 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर राजदेव महतो के घर तक हो रहे नाला निर्माण के कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी. ग्रामीण रामनिवास मिश्र ने निजी जमीन में जबरन नाला बनाने का आरोप लगाया था. मुखिया मनोज राय ने बताया कि विकास के काम को अवरूद्ध करने के लिए कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बार- बार आवेदन देकर जांच करायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन