बैठक में नगर टीम के पुनर्गठन पर विस्तृत चर्चा

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् कॉलेज इकाई की बैठक सौरव राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें परिषद के आगामी नौ जुलाई को स्थापना दिवस कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई.

विज्ञापन

रोसड़ा : अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् कॉलेज इकाई की बैठक सौरव राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें परिषद के आगामी नौ जुलाई को स्थापना दिवस कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई. छपरा में होने वाली प्रांत अधिवेशन एवं नए कॉलेज टीम व नगर टीम पुनर्गठन पर चर्चा की गई. जिला संयोजक प्रकाश ने कहा कि परिषद् प्रत्येक वर्ष अभ्यास वर्ग का आयोजन करता है. जिस माध्यम से छात्रों मे अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्यकर्ता का निर्माण होता है. जिला सह संयोजक कौशल किशोर राय ने कहा कि परिषद के अधिक से अधिक इकाई गठन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाय. जिससे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी और परिषद का कार्यक्रम अच्छे ढंग से हो पायेगा. मौके पर सुमंत सिंह, ऋषभ चौहान, आशुतोष, अभिषेक, कार्तिक, शिवेक आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन