Samastipur News:दिन में तापमान 25.2 तो रात में 6 डिग्री सेल्सियस

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 24 से 28 जनवरी 2026 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 24 से 28 जनवरी 2026 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार के सभी जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है. इस अवधि में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में वृृद्धि हो सकती है, जबकिरात्रि में माैसम अपेक्षा कृत शुष्क एवं ठंडा रह सकता है. अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है. औसतन 4 से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 24 जनवरी काे पुरवा हवा चल सकती है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दाेपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




