आपसी सहयोग व समन्वय से होगा अपराध नियंत्रण : एसपी
पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद से अपराध की रोकथाम में सफलता पायी जा सकती है. अपराध नियंत्रण में आमजन का सहयोग व समन्वय जरूरी है.
मोहिउद्दीननगर : पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद से अपराध की रोकथाम में सफलता पायी जा सकती है. अपराध नियंत्रण में आमजन का सहयोग व समन्वय जरूरी है. आमजन में जब पुलिस के प्रति विश्वास का भाव होगा तो आसानी से वे अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकेंगे. यह बातें शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने जिले में शुरू की गई पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप पहल को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया. साथ ही मॉनिटरिंग व पुलिस अधिकारियों का क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने से अपराधियों के मंसूबे लगातार ध्वस्त हो रहे हैं. इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोहिउद्दीननगर थाने का निरीक्षण किया. इस क्रम में विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से रूबरू हुए. थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त की. साथ ही कई प्रकार के आवश्यक निर्देश दिये. थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद को न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी, पुलिस गश्ती में तेजी व शराब माफियाओं पर नकेल कसने का भी आदेश दिया. इस क्रम में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही. इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, एसआई गुड्डू कुमार, राम कुमार व पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए