चैता उत्तरी पंचायत के मुखिया को मिली जान मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र की चैता उत्तरी पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार पांडेय को जान से मारने की धमकी दी है.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की चैता उत्तरी पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार पांडेय को जान से मारने की धमकी दी है. धमकी देने वाला का एक वायरल ऑडियो क्लिप में स्पष्ट कहा जा रहा है कि आरा के ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या हो गई, तो क्या हुआ? चैता के मुकेश पांडेय क्या है? वायरल ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार अपने को बताते हुए कह रहा है कि 90 दिन में बेल हो ही जाता है. अगर सजा होगी तो भुगत लेंगे. इस वायरल ऑडियो से भयभीत मुखिया ने अंगारघाट थाना को आवेदन व वायरल ऑडियो क्लिप देकर अपने व परिवार की रक्षा का गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है. छानबीन के दौरान प्रथम दृष्टया मामला पंचायत में सरकारी योजनाओं में वर्चस्व का मामला प्रतीक हो रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन