इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला की सोने की चेन छीनने वाला अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार, ओडिशा से लेकर बिहार तक दर्ज हैं केस

Updated:
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला की सोने की चेन छीनने वाला अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार, ओडिशा से लेकर बिहार तक दर्ज हैं केस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर रेल पुलिस ने चेन चोरी के आरोपी राजू लश्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा रथ यात्रा और बक्सर सहित कई अन्य चेन स्नेचिंग की घटनाओं में भी शामिल था।

विज्ञापन

समस्तीपुर रेल पुलिस: समस्तीपुर रेल पुलिस को ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. रेल पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला यात्री से सोने की चेन छीनने के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपित रेल थाना कांड संख्या 148/26 में वांछित था.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का रहने वाला है शातिर चेन स्नैचर

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजू लश्कर के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले अंतर्गत चंपाहाटी, बरूईपुर इलाके का निवासी है:

  • आरोपित ट्रेनों में भीड़भाड़ का लाभ उठाकर झपट्टा मारकर कीमती गहने छीनने में माहिर है.
  • घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी.
  • गिरफ्तारी अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, दीपक कुमार, विवेक कुमार और बालमुकुंद कुमार की अहम भूमिका रही.

प्लेटफॉर्म संख्या दो पर महिला यात्री के गले से झपटी थी चेन

घटना 4 जुलाई की है, जब कहकंशा तरन्नुम नामक महिला यात्री 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस से समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जाने की तैयारी में थीं. समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन में चढ़ते समय आरोपित ने महिला के गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपट ली थी. पीड़िता के लिखित आवेदन पर रेल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

ओडिशा की रथयात्रा से लेकर बिहार के कई जिलों में फैला है नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का आपराधिक नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है:

  • ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से गहने छीनने में भी इसकी संलिप्तता पाई गई है.
  • ओडिशा में वारदात के दौरान पुलिस से टकराव के बाद इसका मोबाइल भी जब्त हुआ था.
  • इसके अलावा बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा और बक्सर रेल थानों में भी इसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: सरायरंजन: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर मेयारी उच्च विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन