Samastipur News:फोरलेन पर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Published by : Ankur kumar Updated At : 24 Jan 2026 6:59 PM

विज्ञापन

ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर इंद्रवारा के एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हाइवा से बचने के क्रम में असंतुलित होकर बाइक सवार गिर गया

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर इंद्रवारा के एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हाइवा से बचने के क्रम में असंतुलित होकर बाइक सवार गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है. मृतक की पहचान दिनेश सहनी के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है. घायल पूर्व सरपंच लालबाबू सहनी का बेटा प्रेम कुमार बताया जाता है. घटना के बारे में बताया जाता है कि 22 जनवरी की संध्या दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चकलालशाही चौक से फोरलेन सड़क के रास्ते अपने घर इन्द्रवारा जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही हाइवा की चपेट में आ गये. बचने के लिए जैसे ही वह बगल हुआ फोरलेन के सटे गड्ढे में गिर गया. पत्थर पर गिरने उसके सर में काफी चोट लगी. भोज खाकर कुछ युवक उधर से लौट रहे थे. उसे उठाकर चकलाल शाही के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां हालत गंभीर देखते हुए समस्तीपुर रेफर किया गया. समस्तीपुर में भी हालत में सुधार नहीं हुआ. पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में हाहाकार मच गया. लाश को हलई थाना लाकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया. घटना की जानकारी उसके ससुराल वालों को मिली तो उसके साला और ससुर द्वारा हत्या करार दिये जाने को लेकर हलई थाना में आवेदन सौंपा गया है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवकों का कहना है कि दोनों बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था. बुरी तरह लहूलुहान होने के कारण वह कुछ बता नहीं पा रहा था. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजहों का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन