बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर समस्तीपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Updated:
विज्ञापन

जीत का जश्न मनाते जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की जीत पर समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ जश्न मनाया. गुलाल, मिठाई और 'जन सुराज जिंदाबाद' के नारों के साथ जीत का स्वागत किया गया. नेताओं ने इस जीत को बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के बाद समस्तीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया. चुनाव परिणाम घोषित होने और जीत की पुष्टि के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के पटेल मैदान गोलंबर के समीप एकत्र हुए.

विज्ञापन

गुलाल, मिठाई और आतिशबाजी से मनाई खुशी

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी, मिठाइयां खिलाईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. इस दौरान "जय बिहार" और "जन सुराज जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

नेताओं ने जीत को बताया बदलाव का संदेश

संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी अमित कुमार गुंजन ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है. उनके अनुसार मतदाताओं ने विकास, सुशासन और ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दिया है.

विधानसभा संयोजक तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की सोच को मजबूती देने वाली है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज पार्टी राज्य में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी.

कार्यालय प्रभारी राजकमल ने कहा कि इस परिणाम ने यह संदेश दिया है कि मतदाता अब विकास और जवाबदेही के मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

जश्न के दौरान प्रणय कुमार, विजय झा, हरेंद्र कुमार, इंद्रप्रसाद, संध्या भारती, रंजीत कुमार झा, नवीन कुमार तिवारी, नूर समा, कामिनी और लता यादव सहित बड़ी संख्या में जन सुराज कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे बिहार की राजनीति में नई शुरुआत का प्रतीक बताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन