पर्चाधारियों के लिए रसीद की मांग को लेकर सीओ के समक्ष प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

परचाधारियों की जमीन के दाखिल-खारिज करने व रसीद काटने की मांग को लेकर सीपीएम सिंघियाघाट शाखा ने सीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

विभूतिपुर : प्रखंड की सिंघिया बुजुर्ग उत्तर एवं दक्षिण के भूदान यज्ञ कमेटी द्वारा प्रदत्त परचाधारियों की जमीन के दाखिल-खारिज करने व रसीद काटने की मांग को लेकर सीपीएम सिंघियाघाट शाखा ने सीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. कार्यालय में मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा कि बरसों से गरीबों को पर्चा मिला हुआ है. लेकिन, आज तक उसका दाखिल-खारिज नहीं हुआ. जिस वजह से रसीद नहीं कट रहा है. सीओ को इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. मौके पर महेश कुमार, क्रांति कुमार, उमेश दास आदि ने संबोधित किया. अध्यक्षता जय नारायण शर्मा ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन