केंद्र का निरीक्षण कर प्रभारी ने दिये कई निर्देश
प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 211 व 152 पर अन्न प्रासन दिवस का निरीक्षण स्वास्थ्यकर्मियों ने किया.
हसनपुर : प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 211 व 152 पर अन्न प्रासन दिवस का निरीक्षण स्वास्थ्यकर्मियों ने किया. दोनों आंगनबाड़ी केद्रों पर आयोजित हुए दिवस में उपरी आहार विषय पर दिये जा रहे पोषण परामर्श सेवा, स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता पर दिये जा रहे परामर्श आदि का निरीक्षण किया. इसमें अधिक से अधिक संख्या में पोषक क्षेत्र के लाभार्थी, परिजन, समुदाय के लोग आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने आवश्यक निर्देश दिये. इसे और अधिक बेहतर तरीके से करने को लेकर नुस्खे भी बताये. मौके पर पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, गांधी फेलो गिरीश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका चंदा कुमारी, मनीषा कुमारी, विकास मित्र नरेश राम, विनीता कुमारी, संजू देवी आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए