समस्तीपुर के विभूतिपुर में 150 किसानों के बीच बांटे गए 5.05 लाख रुपए बोनस
विभूतिपुर के साखमोहन पंचायत में दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच 5.05 लाख रुपए का बोनस वितरित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन और श्वेत क्रांति पर चर्चा हुई।
Milk producers cooperative society: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत साखमोहन पंचायत के बरमोतर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में मंगलवार को पंचम बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 तक समिति के माध्यम से दूध की आपूर्ति करने वाले पंजीकृत किसानों के बीच बोनस की राशि का वितरण किया गया.
आपके शहर में
Bonus Distribution Farmers: पंचम बोनस वितरण समारोह का आयोजन
स्थानीय समिति परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रंजय कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन आचार्य प्रभु नारायण झा ने किया. समारोह में दूध उत्पादक किसानों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान वक्ताओं ने किसानों को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और सहकारिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.
150 किसानों के बीच 5.05 लाख रुपए का वितरण
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक समिति से जुड़े कुल 150 किसानों के बीच 5 लाख 246 रुपए (लगभग 5.05 लाख रुपये) की बोनस राशि वितरित की गई. समिति के सचिव विपिन सिंह ने बताया कि दुग्ध संग्रहण व्यवस्था से जुड़ने पर किसानों को नियमित आय के साथ-साथ समय पर बोनस का लाभ भी मिलता है.
श्वेत क्रांति के जनक को भारत रत्न देने की उठी मांग
समारोह को संबोधित करते हुए रोसड़ा दुग्ध शीतक केंद्र के पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की पुरजोर मांग सरकार के समक्ष रखी. वहां मौजूद सभी किसानों ने उनके इस प्रस्ताव का हाथ उठाकर पूर्ण समर्थन किया.
वैज्ञानिक सोच आधारित पशुपालन और अतिथि स्वागत
निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्र ने किसानों को वैज्ञानिक सोच आधारित पशुपालन के तौर-तरीकों की बिंदुवार जानकारी दी. कार्यक्रम में मिथिला डेयरी के निदेशक मंडल सदस्य ब्रह्मदेव महतो, पूर्व निदेशक मंडल सदस्य बैजू पासवान, समिति अध्यक्ष प्रभा देवी, पथ पर्यवेक्षक हरेराम यादव और संग्रहण प्रभारी आशीष राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे. समिति सचिव ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए