समस्तीपुर: विभूतिपुर में 150 किसानों को मिला 5.24 लाख का बोनस, राशि मिलते ही खिले चेहरे

Updated:
विज्ञापन

बोनस राशि वितरित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के विभूतिपुर में 150 दुग्ध उत्पादक किसानों को चार वित्तीय वर्षों (2021-22 से 2024-25) का 5.24 लाख रुपये बोनस के रूप में मिला. यह राशि बरमोतर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा वितरित की गई, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र की साखमोहन पंचायत स्थित बरमोतर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में मंगलवार को पंचम बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक समिति के माध्यम से दूध की आपूर्ति करने वाले 150 किसानों के बीच कुल 5 लाख 246 रुपये की बोनस राशि वितरित की गयी. बोनस की राशि मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार वित्तीय वर्षों की दूध आपूर्ति पर मिला बोनस

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी रंजय कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन आचार्य प्रभु नारायण झा ने किया. समिति सचिव विपिन सिंह ने अतिथियों का फूल-माला, चादर और मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग पहनाकर स्वागत किया.

बोनस वितरण के दौरान किसानों को संगठित दुग्ध संग्रहण व्यवस्था से जुड़कर दूध समिति में ही आपूर्ति करने के फायदे बताये गये. वक्ताओं ने कहा कि समिति के माध्यम से दूध देने पर किसानों को दूध का उचित मूल्य मिलने के साथ बोनस और अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलता है.

डॉ. वर्गीज कुरियन को भारत रत्न देने की मांग

समारोह को संबोधित करते हुए रोसड़ा दुग्ध शीतक केंद्र के पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के योगदान को याद किया. उन्होंने केंद्र सरकार से डॉ. कुरियन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की. कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने हाथ उठाकर इस मांग का समर्थन किया.

वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन की दी जानकारी

निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्र ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की जानकारी दी. उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर पशुपालन पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया.

मिथिला डेयरी के प्रतिनिधियों और अन्य वक्ताओं ने किसानों से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा दूध को समिति के माध्यम से ही उपलब्ध कराने की अपील की.

समारोह में मिथिला डेयरी के निदेशक मंडल सदस्य ब्रह्मदेव महतो, पूर्व निदेशक मंडल सदस्य बैजू पासवान, समिति अध्यक्ष प्रभा देवी, पथ पर्यवेक्षक हरेराम यादव और संग्रहण प्रभारी आशीष राज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में SBI से 49 हजार निकालते ही उड़ गये रुपये, बाइक सवार बदमाशों ने झोला काटकर किया हाथ साफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन