समस्तीपुर: सहयोग शिविर में PHED के जेई पर भड़के ग्रामीण, बोले- फोन तक नहीं उठाते
शिविर में मौजूद एसडीएम विकास कुमार पांडेय व अन्य | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में नल-जल योजना से जुड़ी शिकायतों पर ग्रामीणों ने पीएचईडी के कनीय अभियंता की कार्यशैली पर रोष जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि जेई संपर्क नहीं करते. एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.
समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर प्रखंड की सिवैसिंहपुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने पीएचईडी के कनीय अभियंता की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत और प्रखंड में संचालित नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर जब कनीय अभियंता से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की जाती है, तो वे फोन नहीं उठाते और न ही समस्याओं का जवाब देते हैं.
आपके शहर में
नल-जल योजना की शिकायत पर SDM ने लिया संज्ञान
ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम विकास कुमार पांडेय ने संज्ञान लिया. उन्होंने बीडीओ और सीओ से मामले में प्रतिवेदन भेजने को कहा. साथ ही कनीय अभियंता को अपने दायित्व के प्रति गंभीर रहने का निर्देश दिया.
ग्रामीणों का कहना था कि नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
शिविर में मिले 18 आवेदन
सहयोग शिविर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए. एसडीएम ने शिविर में ग्रामीणों की कम उपस्थिति को लेकर कहा कि पूर्व में पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के माध्यम से कई समस्याओं का समाधान किया जा चुका है. जैसे-जैसे लोगों की समस्याओं का समाधान होगा, वैसे-वैसे शिविर में लोगों की संख्या कम होना स्वाभाविक है.
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से शिविर के आयोजन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था.
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर जोर
सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है. शिविर में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन देने और समाधान पाने का अवसर मिल सके.
मौके पर सीओ विवेक कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार, बीएओ दिलीप रजक, सीडीपीओ शिखा कुमारी, पीटीए कौसर नियाज, मुखिया संगीता देवी और मनोज तिवारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
विभूतिपुर में 150 दुग्ध किसानों को मिला 5 लाख रुपये से अधिक का बोनस, राशि मिलते ही खिले चेहरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए