बैंक अधिकारियों ने हल्दी की देखी प्रोसेसिंग और पैकेजिंग

Updated at : 19 Feb 2020 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों ने हल्दी की देखी प्रोसेसिंग और पैकेजिंग

समस्तीपुर : जिले में नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह,केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के संवर्द्धन योजनाओं पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बैंक अधिकारिओं को नाबार्ड द्वारा जिले में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को दिखलाया गया़ सर्वप्रथम बैंकर्स को ताजपुर प्रखंड के ददरी धनराज ग्राम स्थित जननायक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में ले […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह,केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के संवर्द्धन योजनाओं पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बैंक अधिकारिओं को नाबार्ड द्वारा जिले में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को दिखलाया गया़ सर्वप्रथम बैंकर्स को ताजपुर प्रखंड के ददरी धनराज ग्राम स्थित जननायक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में ले जाया गया,

जहां कंपनी के बोर्ड तथा आम शेयर धारक किसानों से रू-ब-रू हुए़ बैंक अधिकारियों ने कंपनी द्वारा जननायक गोल्ड ब्रांड के नाम से हल्दी के मसाले का प्रसंस्करण तथा पैकेजिंग को देखा़ जननायक एफपीओ एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त मसाले का प्रसंस्करण तथा मार्केटिंग भी कर रहा है़
बैंक अधिकारियों को नाबार्ड द्वारा जीविकोपार्जन हेतु चलाये जा रहे परियोजना का पूसा प्रखंड के वैनी में भी भ्रमण कराया गया़ यह परियोजना गांधी वादी संस्था कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट के माध्यम से 60 महिलाओं को बड़ी,आचार तथा जांता सत्तु बनाने की विधि एवं मार्केटिंग पर है़ बैंक अधिकारियों ने प्रशिक्षु महिलाओं से दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे चर्चा की तथा यूनिट स्थापित करने हेतु बैंक ऋण देने का आश्वासन दिया़
नाबार्ड के डीजीएम मृणाल रंजन ने बैंक अधिकारियों एवं प्रतिभागी महिलाओं से बातचीत की़ भ्रमण के अंत में सभी प्रतिभागियों को संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित समस्तीपुर अनुमंडलीय खादी ग्रामोद्योग समिति ले जाया गया, जहां नाबार्ड द्वारा चल रहे त्रैमासिक चरखा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह था़
बैंक अधिकारियों ने चरखा चला रही महिलाओं से ऋण की जरूरत पर चर्चा की़ इस अवसर पर चरखा प्रशिक्षणणार्थी को डीजीएम नाबार्ड द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया़ पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने नाबार्ड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की़ मौके पर डीडीएम जयंत विष्णु,डीएसपीके सचिव महेश कुमार,औसेफा के निदेशक देव कुमार आदि थे़ धन्यवाद ज्ञापन मंत्री धीरेन्द्र कार्यी ने किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन