देसी शराब बनाने के धंधे का खुलासा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के चकलालशाही बांध के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देसी शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए सभी सामान को नष्ट कर दिया. इसमें कई कंटेनर में भरे महुआ और स्प्रिट जैसे पदार्थ शामिल हैं. बताया जाता है कि बांध के समीप बसे […]

विज्ञापन

मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के चकलालशाही बांध के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देसी शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए सभी सामान को नष्ट कर दिया. इसमें कई कंटेनर में भरे महुआ और स्प्रिट जैसे पदार्थ शामिल हैं. बताया जाता है कि बांध के समीप बसे टोले में पुलिस की सूचना मिली कि देसी शराब का कारोबार उस जगह पर महीनों से चल रहा है.

विज्ञापन

टाइगर मोबाइल के जरिये पुलिस ने छानबीन की तो कई गड्ढे बनाकर उसमें गाड़े गये देसी शराब बनाने के डब्बे बरामद किये गये. जिसमें देसी शराब बनाने में प्रयोग में आने वाले सामान भरे थे. पुलिस की टीम ने सभी सामान को मौके पर ही नष्ट करते हुए कारोबारी की तलाश की लेकिन कारोबारी भाग निकलने में कामयाब हो गया.

बताया जाता है कि इस जगह पर कई लोगों के द्वारा इस तरह के अवैध धंधे को अंजाम दिया जाता रहा है. जबकि यह इलाका हलई ओपी के बिल्कुल पास ही में है. शराबबंदी के बाद देसी शराब की बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता रहा है. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस हड़कत में आयी और इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. ओपी अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि पुलिस हर जगहों पर ऐसे अड्डे के तलाश कर रही है. तस्कर की पहचान कर कार्रवाई के प्रयास जारी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन