पिकअप वैन की ठोकर से छात्र की मौत, दो अन्य जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के शिउरा-चकसाहो पथ पर बोलेरो पिकअप वैन की ठोकर से एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं दो छात्र जख्मी हो गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. लोगों को समझाबुझा कर […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के शिउरा-चकसाहो पथ पर बोलेरो पिकअप वैन की ठोकर से एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं दो छात्र जख्मी हो गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. लोगों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया.
आपके शहर में
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शिउरा अमरसिंह स्थान निवासी संजीत कुमार साहनी का 14 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार अपने दो साथी राहुल एवं कन्हैया के साथ मध्य विद्यालय शिउरा पढ़ने जा रहा था. शिउरा-चकसाहो पथ पर बोलेरो पिकअप वैन गाड़ी संख्या बीआर 31 जी 6935 की ठोकर से कुणाल की मौत मौके पर ही हो गयी.
उसके दोनों साथी जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने कहा है कि इस घटना में गाड़ी चालक का कोई दोष नहीं है. उन्हें न तो केस करना है न ही पोस्टमार्टम कराना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी समझाने के बावजूद मृतक के पिता पोस्टमार्टम को तैयार नहीं हुए. वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन