ओपी के जमादार पर रेप के प्रयास का आरोप

Updated at : 27 Jul 2019 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
ओपी के जमादार पर रेप के प्रयास का आरोप

पीड़ित महिला ने एसपी से की शिकायत पटोरी एएसपी विजय कुमार घटना की जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट समस्तीपुर : जिले के हलई ओपी में पदस्थापित एक जमादार द्वारा चकलालसाही बाजार की एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ जमादार ने महिला को किसी से शिकायत करने पर मारपीट […]

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसपी से की शिकायत

पटोरी एएसपी विजय कुमार घटना की जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट
समस्तीपुर : जिले के हलई ओपी में पदस्थापित एक जमादार द्वारा चकलालसाही बाजार की एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ जमादार ने महिला को किसी से शिकायत करने पर मारपीट कर केस में फंसा देने की धमकी भी दी है़ पीड़ित महिला ने घटना की लिखित शिकायत एसपी से की है.
पीड़ित महिला ने को एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि 21 जुलाई की रात करीब सवा ग्यारह बजे जब वह अपने घर का दरबाजा बंद कर सोने जा रही थी इसी दौरान उसी मकान में किरायेदार के रूप में रहने वाले हलई ओपी के जमादार ने उसे पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
महिला के चिल्लाने व विरोध करने पर जमादार ने उसे छोड़ तो दिया लेकिन शिकायत करने पर मारपीट कर किसी केस में फंसाने की धमकी दी. महिला ने कहा है कि घटना के दौरान उसने अपने आपको जमादार के चंगुल से छुड़ाने के लिए जमादार के हाथ में दांत भी काट लिया. जमादार के हाथ में दांत काटने के निशान को उसने घटना का साक्ष्य भी बताया है.
न्याय नहीं मिलने पर पहुंची एसपी ऑफिस: पीड़िता आरोपी जमादार के विरुद्ध लिखित शिकायत करने के बावजूद न्याय के लिए दर-दर भटकती रही. पहले तो घटना के बाद जब स्थानीय स्तर पर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह 23 जुलाई को एसपी के यहां गुहार लगाने पहुंची़ एसपी के नहीं रहने की स्थिति में उसने मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह को आवेदन देकर घटना की शिकायत की.
लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होते देख वह शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस ऑफिस पहुंची़ जहां मुख्यालय डीएसपी ने घटना की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उसे विदा कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन