फल-फूल व सब्जी के बीज से बढ़ेगी आय : अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 2:10 AM
वर्षों बाद संस्थान ने दिया शोध का परिचय पूसा : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र में अधिक उपज देने वाली विभिन्न प्रजातियों के फल-फूल एवं सब्जी बीज व पौधा से किसानों की आय दोगुनी करने की पहल शुरू कर दी गयी है. संस्थान के अध्यक्ष डा. केके सिंह ने बताया कि खरीफ 2019 में […]
वर्षों बाद संस्थान ने दिया शोध का परिचय
पूसा : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र में अधिक उपज देने वाली विभिन्न प्रजातियों के फल-फूल एवं सब्जी बीज व पौधा से किसानों की आय दोगुनी करने की पहल शुरू कर दी गयी है. संस्थान के अध्यक्ष डा. केके सिंह ने बताया कि खरीफ 2019 में बोआई के लिए बीज उत्पादन की दिशा में वर्षों बाद वैज्ञानिकों ने नवीनतम शोध का परिचय दिया है.
संस्थान अब बीज अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने के तरीके में बदलाव लाया है. धान, अरहर, मूंग, गाजर, मूली, सलजम, पालक, मेंथी, सागवाली सरसों, मटर, टमाटर, प्याज, मिर्च, बैगन, भिंडी, लौकी, कद्दू, करेला, पपीता के अलावा आम व लीची के बीज व पौधे किसानों के लिये उपलब्ध हैं.
विभिन्न सब्जियों के अधिक पैदावार देने वाली प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता पर अनुसंधान जारी है. अध्यक्ष ने बताया कि समेकित कृषि प्रणाली पर अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए अध्यक्ष डा. सिंह ने प्रक्षेत्र के सभी तालाबों को आधुनिकीकरण करने की दिशा में भी कार्य संपादित कर रहे हैं.इन तालाबों से सिंचाई के अलावा मत्स्यपालन पर भी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










