वायरल वीडियो में घूस लेते दिखे दारोगा गिरफ्तार
समस्तीपुर : शिवाजीनगर ओपी में तैनात दारोगा श्रीराम दुबे को रिश्वत लेने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. एक कांड में आरोपितों का नाम हटाने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते उक्त दारोगा का वीडियो वायरल हुआ था. गुरुवार को रोसड़ा डीएसपी कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा के लिए […]
समस्तीपुर : शिवाजीनगर ओपी में तैनात दारोगा श्रीराम दुबे को रिश्वत लेने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. एक कांड में आरोपितों का नाम हटाने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते उक्त दारोगा का वीडियो वायरल हुआ था. गुरुवार को रोसड़ा डीएसपी कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा के लिए पहुंचे दरभंगा के आइजी पंकज दराद को जब वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही दारोगा श्रीराम दुबेको बुलाकर पूछताछ की. इसके बाद एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
आपके शहर में
वायरल वीडियो में उक्त दारोगा ने रोसड़ा के डीएसपी अरुण कुमार दुबे का भी नाम लिया है. निरीक्षण के क्रम में आइजी ने रोसड़ा डीएसपी की भी जमकर क्लास लगायी है़ साथ ही पटोरी एएसपी विजय कुमार सिंह को इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट करने को कहा गया है़
इस बीच, आइजी श्री दराद ने जब आरोपित दारोगा को श्रीराम दुबे को बुलाकर उनसे वीडियो को लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली़ दारोगा को हिरासत में लेकर एसपी हरप्रीत कौर शिवाजीनगर ओपी पहुंची़ं वहां भी उनसे काफी देर तक पूछताछ की गयी़ एसपी ने उक्त दारोगा के आवास का भी जांच पड़ताल की.
थानाध्यक्ष पर भी गिर चुकी है गाज
इसी कांड में शिवाजीनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष हनुमान चौधरी पर भी गाज गिर चुकी है़ डीआइजी क्षत्रनील सिंह ने अनुसंधान में गड़बड़ी करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया था़ थानाध्यक्ष हनुमान चौधरी पर अवैध उगाही करने की नियत से इस केस में निर्दोष लोगों का नाम डाल देने का आरोप लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए