चमकी बुखार से पीड़ित मुजफ्फरपुर के चार वर्षीय बच्चे की मौत
समस्तीपुर : चमकी बुखार ने समस्तीपुर में एक और बच्चे की जान ले ली है़ जिले में अब तक चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या पांच हो गयी है. वहीं आधा दर्जन बच्चे बीमार हैं. जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच एवं डीएमसीएच रेफर किया जा चुका है. बुधवार की शाम जिस बच्चे की […]
समस्तीपुर : चमकी बुखार ने समस्तीपुर में एक और बच्चे की जान ले ली है़ जिले में अब तक चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या पांच हो गयी है. वहीं आधा दर्जन बच्चे बीमार हैं. जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच एवं डीएमसीएच रेफर किया जा चुका है. बुधवार की शाम जिस बच्चे की मौत हुई है उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के डिहुली निवासी सुबोध राम का चार वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप हुई है.
आपके शहर में
इससे पूर्व सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पूसा महमदा के राजेश पासवान की चार वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी एवं कल्याणपुर अजना गांव के रामानंद महतो के पांच वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मौत हो गयी थी. वहीं विभूतिपुर में मंगलवार को आलमपुर निवासी राम पुकार दास के दस वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं राम विलास दास की तीन वर्षीय नातनी विभा कुमारी की मौत हो चुकी है.
वहीं वैशाली तुर्की की विद्या कुमारी, कल्याणपुर अजना के मंटून कुमार एवं विभूतिपुर भीड़ी गांव की कंचन कुमारी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच एवं पीएमसीएच रेफर किया जा चुका है. इधर, बताते चलें कि चमकी बुखार के मरीजों के इलाज की व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग दावे तो बहुत कर रही है. लेकिन पर धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है. खासकर गंभीर मरीज के उपचार के लिए सदर अस्पताल में आइसीयू एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं है जिस वजह से चिकित्सक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए