स्नान करने गये चार भाई बहनों में दो डूबे,एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के कुसैया पंचायत स्थित सुखपुर गांव के तालाब में शुक्रवार की दोपहर स्नान करने गये चार भाई-बहन में से दो डूबे गये. इसमें एक भाई की मौत हो गयी. बहन इलाज के बाद खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में गांव के ही […]

विज्ञापन

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के कुसैया पंचायत स्थित सुखपुर गांव के तालाब में शुक्रवार की दोपहर स्नान करने गये चार भाई-बहन में से दो डूबे गये. इसमें एक भाई की मौत हो गयी. बहन इलाज के बाद खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में गांव के ही शमशे आलम के दो पुत्र व दो पुत्री स्नान करने के लिए बगल के तालाब में गये थे.

विज्ञापन

इसमें बड़ी पुत्री सादिया खातून व छोटा पुत्र मो. शाहिद तालाब के भिंड पर बैठ गये. वहीं एक पुत्र मो. शादिक (8) व एक पुत्री सानिया खातून (6) पानी में स्नान क�� लिए उतर गये. इसी बीच भिंड पर बैठी बड़ी बहन ने देखा कि उसकी बहन व भाई डूब रहे हैं. बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो अगल-बगल के लोग वहां पहुंचे. साथ ही डूब रहे दोनों को बाहर निकाल कर स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गये.

जहां चिकित्सक ने शादिक को मृत घोषित कर दिया. वहीं लड़की खतरे से बाहर बतायी जा रही है. इस संदर्भ में स्थानीय सरपंच पति सह समाजसेवी मो. तनवीर ने बताया कि मृत बालक को बिना पोस्टमार्टम कराये दफना दिया गया है. इन्होंने बताया कि मृत बालक स्थानीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखपुर उर्दू में तीसरे वर्ग का छात्र था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन