आग लगने से चार घर जल कर खाक

Updated at : 05 Jun 2019 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से चार घर जल कर खाक

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव के वार्ड आठ में मंगलवार को अगलगी की घटना में चार घर जल कर खाक हो गये़ निजी पंप सेट व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारणो का पता नहीं चल सका है़ जानकारी के मुताबिक आग की लपट […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव के वार्ड आठ में मंगलवार को अगलगी की घटना में चार घर जल कर खाक हो गये़ निजी पंप सेट व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.

आग लगने के कारणो का पता नहीं चल सका है़ जानकारी के मुताबिक आग की लपट अकलू दास के घर से निकलते देख गांव के लोग उस ओर दौड़ पड़े़ तब तक तेज गति से बढ़ रही आग की लपट ने पास के चार घरों को अपने लपेटे में ले लिया. इससे अंजू देवी अजय दास एवं जीतेंद्र दास के घर जल कर राख हो गये. निजी पंपसेट को चालू कर आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया़ इससे अन्य घरों को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया गया़ घटना में हजारों की क्षति का अनुमान लगाया गया है.

इसमें अकलू दास के घर में रखे नगदी साठ हजार रुपये के जल कर नष्ट होने की जानकारी दी गयी है़ घटना के फौरन बाद मुखिया प्रेमशंकर सिंह के तत्परता से अंचल पदाधिकारी व कर्मियों ने वहां पहुंच पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराया़ इसमें पॉलिथीन चादर, चूड़ा, गुड़ व अन्य सामग्री शामिल थे़

कर्मियों को मिली राशि: उजियारपुर. एमआर जनता कालेज महेशपट्टी के प्राचार्य प्रो. रामबाबू रजक की पहल पर कर्मियों को आंतरिक संसाधन से बकाया तीन माह के वेतनमान दिया गया. मिडिया प्रभारी प्रो.प्रवीण कुमार झा प्रेम ने बताया कि नये प्राचार्य श्री रजक के कार्य काल में यह दूसरी बार आंतरिक संसाधन से वेतनमान का वितरण किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन