मोरवा में सड़क दुर्घटना, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोरवा : हलई ओपी के बाजीतपुर करनैल पंचायत के मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार की दोपहर बाइक-ऑटो की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान चकभेली निवासी अच्छे लाल सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में कई गयी है. घायलों […]

विज्ञापन

मोरवा : हलई ओपी के बाजीतपुर करनैल पंचायत के मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार की दोपहर बाइक-ऑटो की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान चकभेली निवासी अच्छे लाल सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में कई गयी है. घायलों में चकभेली के भोला राम के पुत्र मुकेश राम, जगन्नाथ रजक के पुत्र रणजीत रजक, इन्द्रवारा का ऑटो चालक अनुपलाल राय के पुत्र सरोज राय व चकलालशाही के सुभाष कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुये सदर अस्पताल समस्तीपुर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जाता है कि ऑटो सवारी लेकर चकलालशाही आ रहा था. बाजितपुर के समीप एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की उसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने एएसआई अवधेश कुमार यादव को घटनास्थल पर भेज कर तहकीकात शुरू करायी. एक गाड़ी में लेकर सभी घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर इलाज के लिए भर्ती कराया.
एएसआई के अनुसार बाइक सवार सहित कई घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बाइक पर सवार एक युवक रंजीत रजक को चिंताजनक स्थिति के कारण इलाज के लिये पटना रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते हैं पटोरी डीएसपी विजय कुमार, सीओ भोगेन्द्र यादव, इंस्पेक्टर गगन कुमार सुधाकर, सरायरंजन थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी हालात का जायजा लेने पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन