ePaper

समस्तीपुर में व्यवसायी से 35 लाख की ज्वेलरी लूटी

Updated at : 17 May 2019 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में व्यवसायी से 35 लाख की ज्वेलरी लूटी

समस्तीपुर : अमृतसर के स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिन-दहाड़े 35 लाख की ज्वेलरी लूट ली. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-अकलू चौक के बीच एनएच 28 पर घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंगभी की. अपराधियों ने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : अमृतसर के स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिन-दहाड़े 35 लाख की ज्वेलरी लूट ली. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-अकलू चौक के बीच एनएच 28 पर घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंगभी की.

अपराधियों ने व्यवसायी भाइयों से ज्वेलरी से भरा बैग के साथ-साथ 90 हजार रुपये नगदी भी लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए मुसरीघरारी की ओर भाग निकले. फायरिंग की आवाज सुन कर पहुंचे ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर दिया.

सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने समझा कर जाम हटवाया. स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत सिंह ने चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रितिश कुमार छानबीन में जुट गये हैं. व्यवसायी बंधु से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद अपराधियों के हुलिये पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है़

एनएच 28 पर फतेहपुर-अकलू चौक के बीच की घटना

अमरजीत के अनुसार वह स्वर्ण दुकानदारों को जेवरात बेचने के लिए अक्सर समस्तीपुर आते हैं. गुरुवार को वह अपनी बाइक से भाई जगतार सिंह के साथ तगादा के लिए ताजपुर गये हुए थे़ वहां एक ज्वेलरी विक्रेता से 90 हजार रुपये लेकर दलसिंहसराय के एक व्यवसायी को जेवरात पहुंचाने जा रहे थे.

इसी बीच एनएच 28 पर फतेहपुर-अकलू चौक के बीच एक जामुन के पेड़ के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने धक्का देकर आगे वाले बाइक सवार अपराधियों को गिरा दिया़ इसी बीच पीछे से आ रहे अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग करते हुए ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया. संतुलन बिगड़ने से दोनों व्यवसायी बाइक से गिर पड़े. फिर अपराधियों ने उनसे बैग लूट लिया. बैग में पौने दो किलो जेवरात था. अपराधियों ने उनसे 90 हजार कैश और दोनों का मोबाइल भी ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन