दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की हुई मौत
खानपुर : थाना के समस्तीपुर-इलमासनगर मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप इलमासनगर के पास सोमवार की देर संध्या दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई.मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के मनवारा गांव निवासी तेज नारायण चौधरी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी 35 वर्ष के रुप मे की गई है. संतोष […]
खानपुर : थाना के समस्तीपुर-इलमासनगर मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप इलमासनगर के पास सोमवार की देर संध्या दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई.मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के मनवारा गांव निवासी तेज नारायण चौधरी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी 35 वर्ष के रुप मे की गई है.
आपके शहर में
संतोष बाइक से वापस अपने घर मनवारा आ रहा था.दूसरा बाइक सवार इलमासनगर के तरफ से समस्तीपुर की ओर जा रहा था.इसी बीच इलमासनगर पेट्रोल पंप के पास संतोष के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया.जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया.लोगों ने घायल संतोष को इलाज के लिए समस्तीपुर ले जा रहा था कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई.
प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो जिस बाइक से ठोकर लगी वह तेज रफ्तार में था.ठोकर मारकर वह भाग गया.थानाध्यक्ष राजीव लाल पंडित मामले की छानबीन में जुट गए हैं.गांव में कोहराम मच गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि शव वापस आ गया है.मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए